Sonbhadra: हिण्डाल्को में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा आकाश

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट। हमारा देश इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। रेणुकूट स्थित हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। (Sonbhadra) इसी क्रम में मंगलवार को हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिल्प कला केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 5.39.03 PM 1

Also Read –Anjali Arora Video: अंजली अरोड़ा ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, वीडियो देख भड़क उठे नेटिजेंस

हिण्डाल्को के मुखिया- क्लस्टर हेड समीर नायक के दिशा-निर्देशन में तथा मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में तिरंगा लहरा कर रैली को प्रारंभ कराया गया। इसके पूर्व कॉलोनी परिसर में एकत्रित हुए कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। (Sonbhadra) देश की शान में हिण्डाल्को परिवार हर घर तिरंगा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी के साथ कॉलोनी से लेकर प्लांट परिसर में कई जगहों तिरंगा सेल्फी प्वांइंट्स भी बनाए गए जहां लोगों ने उत्साह के साथ सेल्फी ली एवं उसे पोर्टल पर अपलोड भी किया।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 5.39.03 PM

Also Read –Bihar Politics: “संजय सिन्हा के तीखे तीर: क्या लालू-राबड़ी को शब्दों ने चुप करा दिया?”

गौरतलब है कि तिरंगा रैली हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में अनुशासित ढंग से निकाली गई जिसे कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए सलामी दी। (Sonbhadra) आगे भी स्वतंत्रता दिवस तक इसी प्रकार देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख अनिल झा एवं सुरक्षा प्रबंधक मेजर (सेनि.) देवेन्द्र ओंकार, पब्लिसिटी विभाग से प्रशान्त श्रीवास्तव एवं सीएसआर विभाग से राजेश सिंह, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें