UP Congress: भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल-अखिलेश, कांग्रेस नेता ने “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध” का लगवाया होर्डिंग

Facebook
X
WhatsApp
Rahul-Akhilesh on Shri Krishnas chariot

UP Congress: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेता ने होर्डिंग-पोस्टर राजनीति के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने बड़ा होर्डिंग लगवाया है। जिसमें भगवद्गीता के श्लोक के साथ ‘वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध’ लिखा गया है। भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल-अखिलेश को सवार दिखाया गया है। इस होर्डिंग को इंडिया गठबंधन की एकजुटता और जनता के मुद्दों को हवा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल-अखिलेश

होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण को रथ पर सवार दिखाया गया है। (UP Congress) कृष्ण के दाहिनी ओर राहुल गांधी और बाईं ओर अखिलेश यादव की तस्वीरें लगी हैं। जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मजबूत होते रिश्तों का संकेत देती हैं। यह होर्डिंग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाया गया है। जो राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जगह है।

Also Read – UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ का किया शुभारंभ, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या के साथ ली सेल्फी

इस होर्डिंग पर यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत… (जब-जब धर्म की हानि होती है) श्लोक लिखा है। (UP Congress) उसके नीचे ‘वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध लिखा गया है। यह नारा और श्लोक सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का बिगुल फूंकने का संदेश दे रहा हैं।

वोट चोरी के मुद्दे को प्रदेश मेें हवा दी

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह पोस्टर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी बिहार में वोट चोरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। अब लखनऊ में होर्डिंग के जरिए मुद्दे को उत्तर प्रदेश में उठाया गया है। यह इंडिया गठबंधन की साझा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Also Read – Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर

जिसमें एक ही मुद्दे को अलग-अलग राज्यों में उठाया जा रहा है ताकि जनता के बीच एक बड़ा संदेश जाए। (UP Congress) होर्डिंग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है। जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का आंदोलन है, किसी भी कीमत पर वोट चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें