
CM Rekha Gupta: गांधी नगर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
CM Rekha Gupta: अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुनापार के विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया। उन्होंने मंच से लवली को “यमुनापार का मुख्यमंत्री” घोषित करते हुए कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास अब उनकी जिम्मेदारी होगी। (CM Rekha Gupta) साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार विकास कार्यों के लिए बजट प्रदान करती रहेगी।
Also Read –Parliament Security Breach: संसद भवन में सुरक्षा में बड़ी चूक: युवक दीवार फांदकर परिसर में घुसा, पुलिस ने पकड़ा
गांधी नगर बाजार के लिए 15 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने गांधी नगर के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए 15 करोड़ रुपये के विशेष फंड की घोषणा की। यह फंड क्षेत्रीय बाजार के बुनियादी ढांचे के विकास में इस्तेमाल किया जाएगा। (CM Rekha Gupta) इसमें टूटी हुई सड़कों की मरम्मत, एलिवेटेड रोड के नीचे 1000 वाहनों की पार्किंग सुविधा, और नए शौचालय ब्लॉकों का निर्माण शामिल है। इन शौचालयों की सफाई और पार्किंग का संचालन एनएचएआई के अधीन होगा।
यमुनापार को मिलेगा बेहतर परिवहन और साफ यमुना का वादा
सीएम ने यह भी बताया कि यमुनापार क्षेत्र में डीटीसी बसों की सेवा में सुधार हुआ है और भविष्य में और बसें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने वादा किया कि मां यमुना को जल्द ही निर्मल और अविरल रूप में देखा जा सकेगा।
Also Read –Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा और विसर्जन का शास्त्रीय विधान
‘डरने वाली नहीं हूं, गांधी नगर बाजार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाऊंगी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं और गांधी नगर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अशोक बाजार की 50वीं वर्षगांठ पर वहां के व्यापारियों को बधाई भी दी।










