Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई हैं, जिसके पीछे की वजह है कंगना रनौत का रायपुर में गरबा डांस इवेंट का हिस्सा बनना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।
Also Read –Smriti Irani Video: फफक-फफक कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी, आखिर किस बात से टूटी?
Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत रायपुर गरबा डांस में हुई शामिल वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना रनौत को देखा जा रहा है कि कंगना रनौत रायपुर में हुए गरबा इवेंट का हिस्सा बनी हैं। जिसकी तस्वीरें भी कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। (Kangana Ranaut Video) तो वहीं इस इवेंट से कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कंगना रनौत का भी एक वीडियो है, वीडियो में क्लियर देखा जा रहा है कि कंगना रनौत गरबा डांस सहीं से पर्फार्म नहीं कर पा रही है। कंगना रनौत का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नेटिजन्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- थप्पड़ कांड भूल गई क्या, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आइटम सांग में डांस करना आता है, एक यूजर ने लिखा- बाजू वाली क्या सोच रही है कंगना को नचा पाएगी। (Kangana Ranaut Video) इस तरह के कई सारे कमेंट हैं, जिसमें कंगना रनौत को ट्रोल किया गया है। ये पहली बार नहीं है, जब कंगना रनौत को ट्रोल किया गया है,इससे पहले भी कंगना रनौत को ट्रोल किया जा चुका है।
कंगना रनौत अपकमिंग मूवी
कंगना रनौत आने वाले दिनों में क्वीन 2 और भारत भाग्य विधाता फिल्म में नजर आएंगी।









