Chandauli: चंदौली जनपद में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए मझगांवा चौकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरहंवा पुलिया के पास से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। ?(Chandauli) पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Chandauli: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मझगांवा निवासी अजय मौर्या (26 वर्ष), जयमोहनी निवासी दिलीप मौर्या (21 वर्ष), सोनवार निवासी अफरोज अंसारी (19 वर्ष), जयमोहनी निवासी जितेन्द्र यादव (23 वर्ष) और मझगांवा निवासी अखिलेश सिंह (24 वर्ष) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें –नेपाल के बाद अब फ्रांस में उथल-पुथल: सड़कें जाम, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

चोरी की बाइकों का विवरण

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की बाइकों को बिहार में बेचने की योजना बना रहे थे। बरामद बाइकों में शामिल हैं:
स्पलेंडर प्रो (चोरी का स्थान: पन्नूगंज, सोनभद्र)
एचएफ डीलक्स (चोरी का स्थान: कटनी)
पैशन प्रो (चोरी का स्थान: छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज)
एचएफ डीलक्स (चोरी का स्थान: मझगांवा, चकरघट्टा)

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में जे.डब्ल्यू.सी. एवं डी.सी.डी.सी. की बैठक सम्पन्न

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार के साथ उप निरीक्षक अशफाक हुसैन, हेड कांस्टेबल अभिषेक पाल, महेश कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार साहू तथा कांस्टेबल हरेन्द्र यादव और बसन्त यादव शामिल रहे।

कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार गश्त और सूचना संकलन का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें