Chandauli: चंदौली शिविर में एनीमिया, कैंसर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जानकारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

WhatsApp Image 2025 09 10 at 5.13.13 PM 1 1

Chandauli: चंदौली। जिले में आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों को एनीमिया, कैंसर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा एवं रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। (Chandauli) शिविर में डिप्टी सी.एम.ओ. डॉ. कल्पना, अधीक्षक डॉ. वी. के. प्रसाद तथा डी.सी.पी.एम. साहिल आदिल अंसारी ने सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली जनपद में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं एवं महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, कैंसर के लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जीवनशैली में छोटे-छोटे सुधार अपनाने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें –होटल में घुसकर RJD नेता की गोली मारकर हत्या, कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर चिकित्सा सुविधा लेने और पोषण संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए प्रेरित करना रहा। (Chandauli) इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई तथा प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें