Sitapur: सीतापुर के बिसवां क्षेत्र में समपार संख्या 32 SPL पर आज रात से रबराइजेशन कार्य, सड़क यातायात रहेगा बंद

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: सीतापुर। उत्तरप्रदेश के सीतापुर जनपद के बिसवां क्षेत्र में स्थित समपार संख्या 32 SPL पर आज रात से रेलवे विभाग द्वारा रबराइजेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार यह कार्य आज रात 8 बजे से लेकर कल सुबह 8 बजे तक चलेगा। (Sitapur) इस अवधि में सड़क मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि DN लाइन में JCB मशीन की सहायता से सड़क को क्षतिग्रस्त कर रबराइजेशन का कार्य कराया जाएगा। (Sitapur) कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा बल की मांग भी की गई है।

ये भी पढ़ें –“आई लव मुहम्मद” विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की हुई एंट्री, सनातनियों को दिया संदेश- माला और भाला दोनों रखो

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि उक्त समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और कार्य स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़भाड़ न करें, ताकि कार्य शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें –Donald Trump Hamas warning: अगर हमास नहीं झुका तो होगा ‘पूरा खात्मा’…, ट्रंप की दो टूक, खूनखराबे की दी चेतावनी

रेलवे विभाग ने यह भी बताया कि रबराइजेशन कार्य पूर्ण होने के बाद समपार पर आवागमन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें