Chandauli: चंदौली लेड़हा गांव में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, सैकड़ों पशुओं का हुआ इलाज

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़-विकासखंड नौगढ़ के लौवारी ग्राम पंचायत अंतर्गत लेड़हा गांव में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और पशुपालकों को जागरूक करना था। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। (Chandauli) उद्घाटन के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विभिन्न पशुओं की जांच और इलाज शुरू किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह ने बताया कि मेले में कुल 583 पशुओं का इलाज किया गया जिसमें 210 बकरी, 105 गाय, 140 भैंस, 14 बैल, 52 बछड़ा, 20 बछिया, 12 पड़वा और 30 पड़िया शामिल हैं। (Chandauli) सभी पशुओं को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, टीकाकरण और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से पशुओं की सेहत बेहतर होती है और पशुपालकों को बड़ी राहत मिलती है।ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है क्योंकि पशुपालन ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे मेलों के आयोजन की मांग की।

WhatsApp Image 2025 10 06 at 1.41.09 PM 1

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली जिले के ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस टीम सहित डॉक्टर सूरज, भोलाराम गोंड संतोष जयप्रकाश, अनिल, आज़ाद, लालू और मटरू सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –“आई लव मुहम्मद” विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की हुई एंट्री, सनातनियों को दिया संदेश- माला और भाला दोनों रखो

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें