Delhi Blast: डॉक्टर मुजम्मिल की डायरी में छिपा ‘मौत का कोड’! 360 किलो विस्फोटक और 25 संदिग्धों के नाम का खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। अब जांच आगे बढ़ने के साथ कई बड़े राज खुल रहे हैं। धमाके से ठीक एक दिन पहले हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल से जुड़े नए सुरागों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। (Delhi Blast) मुजम्मिल के कमरे से बरामद डायरी और नोटबुक ने इस पूरे मामले की असल कहानी को सामने लाने की शुरुआत कर दी है। जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल बहुत समय से साजिश रच रहा था। ये कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। एजेंसियों के हाथ लगी डायरी में लिखी बातें यह बताती हैं कि दिल्ली में हुए धमाके के कई सवालों के जवाब इन्हीं पन्नों में छिपे हो सकते हैं।

Also Read –Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 एविक्शन में आया नया ट्वीस्ट, जानिए कौन होगा एविक्ट

Delhi Blast: कहां-कहां से मिले अहम सबूत?

जांच में पता चला कि सुरक्षा एजेंसियों ने डॉक्टर उमर के कमरे नंबर 4 और डॉक्टर मुजम्मिल के कमरे नंबर 13 से दो अलग-अलग डायरी बरामद की हैं। (Delhi Blast) इतना ही नहीं, फरीदाबाद के धौज इलाके में जिस स्थान से पुलिस ने करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था, वहां भी एक डायरी मिली है। यह जगह अल-फलाह यूनिवर्सिटी से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी इस क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे।

डायरी में क्या-क्या लिखा मिला?

बरामद सभी डायरियों में कई जगह कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे साफ है कि आरोपी अपनी गतिविधियों को गुप्त रखने की कोशिश कर रहे थे। (Delhi Blast) डायरी में 8 से 12 नवंबर के बीच की तारीखों का खास जिक्र है, जो यह संकेत देता है कि इन्हीं दिनों में कोई बड़ा ऑपरेशन या तैयारी चल रही थी। जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि इन तारीखों का धमाके से क्या संबंध हो सकता है।

Also Read –Bihar Election Result 2025: राजनीति छोड़ देंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज की करारी हार के बाद लोग उठा रहे सवाल… सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डायरी में करीब 25 लोगों के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ये सभी नाम ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले लोगों के हैं। अब पुलिस उन सभी व्यक्तियों की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इनकी भूमिका क्या थी और ये लोग किस हद तक इस मॉड्यूल से जुड़े थे। कुल मिलाकर, डायरी और नोटबुक से मिले सुरागों ने इस आतंकी साजिश का दायरा काफी बढ़ा दिया है। (Delhi Blast) एजेंसियों को उम्मीद है कि इन दस्तावेजों में लिखी हर छोटी-बड़ी जानकारी आगे की जांच में बड़ी भूमिका निभाएगी और पूरे नेटवर्क को पकड़ने में मदद करेगी। यह मामला अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें