Jalaun News: जालौन में मटर की तुड़वाई के लिए जा रहा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun News: जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मुहाना गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मटर की तुड़वाई के लिए मजदूर लेने जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। (Jalaun News) इस दर्दनाक दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

ये भी पढ़ें –Tej Pratap Yadav: JDU का बड़ा सियासी ‘खेला’! तेज प्रताप को NDAमें शामिल होने का ऑफर,MP के बयान से बिहार सियासत में हलचल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गांव की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पलटकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। (Jalaun News) आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। (Jalaun News) घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़े –Aamir Khan Video: आमिर खान ने हिंदी बोलने पर जताई आपत्ति कहा ये महाराष्ट्र है, वीडियो देख भड़के यूजर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Jalaun News) साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें