Mathura News: बिजली विभाग की लापरवाही से गाय की मौत, कॉलोनी में फैला आक्रोश

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: मथुरा के यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर की अयोध्या नगर कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां अर्थिंग में करंट आने की वजह से एक बेजुबान गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से अर्थिंग में करंट आने की समस्या बनी हुई थी। (Mathura News) इसको लेकर कॉलोनीवासियों ने कई बार लक्ष्मी नगर बिजली घर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बिजली विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो कोई जांच की गई और न ही अर्थिंग को ठीक कराया गया।

Also Read –Bangladesh Coup: बांग्लादेश क्रिकेट में ‘गृहयुद्ध’: विश्व कप से पहले खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच आर-पार की जंग

निवासियों के अनुसार जब उन्होंने इस मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता से संपर्क किया तो उन्हें विभागीय स्तर पर समाधान देने के बजाय अपने-अपने घरों में अलग से अर्थिंग कराने की सलाह दी गई। (Mathura News) लोगों का कहना है कि यह समस्या पूरे इलाके की है, न कि किसी एक घर की, इसके बावजूद विभाग ने जिम्मेदारी लेने से बचने की कोशिश की।

आरोप है कि सुबह करीब 6 बजे एक गाय कॉलोनी से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान वह जमीन में मौजूद अर्थिंग लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। (Mathura News) करंट लगते ही गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

Also Read –Aligarh News: अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन ने किया रिजर्व पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान कर दिया जाता तो गाय की जान बच सकती थी। लोगों को आशंका है कि अगर जल्द ही अर्थिंग में आ रहे करंट की समस्या को ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें इंसानों की जान भी जा सकती है। (Mathura News) कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें