Barabanki: महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्राचीन श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। (Barabanki) इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुगम व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.42 PM

Also Read –Bangladesh Cricket: बांग्लादेश हुआ बाहर तो बिलबिला उठे शाहिद अफरीदी! भारत को लेकर उगला जहर, बोले- ICC बन गया है BCCI का गुलाम

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर तक आने-जाने वाले मार्गों, पुलों की स्थिति, बैरिकेटिंग व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। (Barabanki) साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था, पुलिस पिकेट की तैनाती एवं नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। (Barabanki) सभी अधिकारी आपसी समन्वय से ड्यूटी का निर्वहन करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।

Also Read –Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें