Lucknow News: लखनऊ में लू अलर्ट ! 10 दिन से तप रहा शहर, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : लखनऊ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार को तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मंगलवार को भी तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। (Lucknow News) आने वाले दिनों में लखनऊ का तापमान 44 डिग्री तक पहुँच जाएगा।

Also Read –Pati Patni Aur Woh Do Teaser: पुरानी कहानी को नए अंदाज में पेश करती है, पति, पत्नी और दो टीजर जारी

लगातार दस दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। (Lucknow News) दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने सड़कों को सूना कर दिया है, वहीं लोग जरूरी कामों के लिए भी घर से निकलने से बच रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी हवाओं और नमी के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

Also Read –Supreme Court News: राष्ट्र पुत्र नहीं सुभाष चंद्र बोस! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- जाओ, वरना लगेगा जुर्माना

आने वाले दिनों में लू का असर और तेज हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और अब यह सामान्य स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे नमी कम होगी, लू का प्रभाव और अधिक खतरनाक हो सकता है। (Lucknow News) ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Lucknow News: लू से करें अपना बचाव

*दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें

*पानी और ORS का सेवन बढ़ाएं

*सिर और शरीर को ढककर रखें

*बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें