UP News: पुश्तैनी जमीन पर मकान तोड़ने के विरोध में आदिवासियों का प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

UP News: चंदौली नौगढ़। वन विभाग के मनमानापन पर रोक लगाओ पुश्तों से बसे लोगों को उनकी जमीनों पर मकान बनाने से रोकना बंद करो,क्षतिग्रस्त मकानों को निर्मित करने से रोकना बंद करो,नागरिकों द्वारा खोदे गए कुओं को बांटने वाले बनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करो,आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल मुआवजा दो सहित तमाम मांगों को लेकर भाकपा (माले) तथा आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक प्रतिरोध मार्च किया तथा सभा कर उपजिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सोपा। (UP News) प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले)जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि वन विभाग द्वारा मनमानापन दिखाते हुए पुश्तों से जिस जमीन पर आदिवासी बनवासी तथा अन्य परंपरागत वनवासी अपना मकान बनाकर आबाद हैं परिवार बढ़ने की वजह से नया मकान बना रहे हैं तो वन विभाग उन मकानों को जाकर गिरा दे रहा है अतरवा सेमर बस्ती तथा दानुगढ़ा की घटना इस बात का ज्वलंत उदाहरण है यहां तक कि नौगढ़ का इलाका लगातार पानी की समस्या से जूझ रहा है,गर्मी के मौसम में तो लोगों को सबसे ज्यादा पीने के पानी का संकट पैदा हो जाता है,पानी के अभाव में लोगों का जीवन दूभर हो जाता है।पानी के अभाव को दूर करने के लिए ग्रामीणों द्वारा अपने तरीके से छोटे-छोटे कुएं खोदकर पानी का इंतजाम किया जाता है।ऐसी समस्या के बीच वन विभाग द्वारा अतरवा सेमर बस्ती में गर्मी के मौसम में पानी के इंतजाम हेतु ग्रामीणों द्वारा खोदे गए कुआं को जेसीबी लगाकर पाट दिया गया जिससे पीने के पानी के अभाव में पशु पक्षी समेत इंसान के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अतरवा सेमर बस्ती समेत तमाम जगहों पर खोदे गए कुओं को पाटने वाले बनकर्मियों के खिलाफ अपराधीक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाए।

WhatsApp Image 2026 05 21 at 09.40.58 1

सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी संघर्ष मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष कामरेड रामकृत कोल ने कहा कि तहसील क्षेत्र के दानुगढ़ा तथा अतरवा सेमर बस्ती समेत कई गांव में पुश्तों से बसे लोग पहले से जिस जमीन पर अपना घर बना कर आबाद है उन लोगों द्वारा परिवार बढ़ने की वजह से उसी जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था जिसे वन विभाग द्वारा बुलडोजर लगा कर गिरा दिया गया जो कि अत्यंत गलत कार्यवाही है,क्षेत्र के तमाम गांव में जहां पुश्तों से आदिवासी बनवासी तथा अन्य परंपरागत वन निवासी बसे हुए तथा अपना मकान बनाकर आबाद चले आ रहे हैं अगर वह मकान क्षतिग्रस्त है और उसे पुनः निर्मित करना है तो उसके पुनर्निर्माण कार्य को भी वन विभाग द्वारा रोका जा रहा है।

भाकपा(माले) ब्लॉक कमेटी सदस्य कामरेड रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के मझगांई गांव में पुश्तों से बसें तथा खेती करते आ रहे लोगों की जमीन तथा घर के आंगन तक गड्ढा खोद दिया गया है जबकि उन लोगों द्वारा कोई भी नया कब्जा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन गड्ढों को पाटने की अनुमति प्रदान की जाय।भाकपा(माले) नौगढ़ ब्लॉक प्रभारी
कामरेड पतालु गोंड ने कहा कि गोलाबाद,अतरवा,मझगांई,दानुगढ़ा,विजयपुर,बोझ सहित तमाम गांवों में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिया जाय।
मार्च तथा सभा में प्रभावती देवी,सुदामी देवी,जीरगुन,बबूंदर,भुवनेश्वर प्रसाद,राम नारायण,शंभू,दिनेश राम,रामगति,मिश्री राम,कृष्ण कुमार,विनय कुमार उर्फ बिंदु समेत तमाम लोग शामिल रहे। सभा की अध्यक्षता एपवा जिलाध्यक्ष कामरेड मुन्नी देवी ने किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें