Lock Upp 2 Wild Card: रिबेल किड की लॉकअप में एंट्री, जाते ही इस कंटेस्टेंट संग हुई भयंकर झड़प

Facebook
X
WhatsApp

Lock Upp 2 New Wild Card: लॉकअप रियलिटी शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही और अधिक इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है, शो दर्शकों के बीच छाया हुआ है और पूरे सोशल मीडिया पर ही लॉकअप की चर्चा हो रही है। लॉकअप के कंटेस्टेंट्स घर में खूब घमासान कर रहें हैं, कुछ अपना हैरान कर देने वाला सीक्रेट रिवील कर रहें हैं, तो कुछ पीठ पीछे चुगलियां कर रहें हैं, कुल मिलाकर शो काफी रोचक बना हुआ है, वहीं अब शो में एक और जबरदस्त तड़का लगाया गया है, जी हां! एक ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाया गया है, जिससे घर में बवाल होना तय है, आइए जानते हैं कि नया वाइल्ड कार्ड कौन है।

Also Read –Sonam Wangchuk Hospitalized: सोनम वांगचुक को अचानक अस्पताल ले गई पुलिस, समर्थकों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा, फोर्स पहुंची!

Lock Upp 2 Wild Card: लॉकअप 2 का नया वाइल्ड कार्ड

पिछले कुछ समय से लॉकअप 2 रियलिटी शो के नए वाइल्ड कार्ड को लेकर तरह तरह की खबरें आ रहीं हैं, कभी आसिम रियाज का नाम आया तो कभी रूरू का। लेकिन अब जिस दूसरे वाइल्ड कार्ड की शो में एंट्री हुई है, उसका नाम सुन यकीनन दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि लॉकअप 2 का दूसरा वाइल्ड कार्ड कोई और नहीं, बल्कि रिबेल किड यानी कि अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija New Wild Card) हैं। जी हां! अपूर्वा मखीजा लॉकअप 2 में एंट्री कर चुकीं हैं।

Also Read –Abhijeet Dipke Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचते ही अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, आज से आमरण अनशन शुरू

अपूर्वा मखीजा इस कंटेस्टेंट संग भिड़ी

अपूर्वा मखीजा लॉकअप 2 में एंट्री कर चुकीं हैं और जाते ही उनका पंगा आकांक्षा चौधरी से हो गया। दोनों के बीच जबरदस्त झड़प होने की खबरें आ रहीं हैं। अपूर्वा मखीजा ने आकांक्षा ने कहा कि ये स्प्लिट्सविला नहीं है, तुमने इस शो की भी वही समझ लिया है, दोनों के बीच भयंकर बहस हुई। अब अपूर्वा लॉकअप में गईं हैं और बवाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपूर्वा मखीजा को लेकर अब तक कई कंट्रोवर्सी हो चुकी है, उनका नाम अक्सर विवादों में रहता है, ऐसे में अब उन्हें लॉकअप 2 में देखना काफी शानदार होने वाला है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें