Raaka Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, दुनियाभर में उन्होंने अपना नाम बना लिया है। अल्लू अर्जुन दुनियाभर में पुष्पा के नाम से भी मशहूर हैं, जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म “पुष्पा” का किरदार था, जिसमें वो छा गए थे। पुष्पा के किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुके अल्लू अर्जुन अब अपनी फिल्म “राका” के जरिए धमाका करने को तैयार हैं, जिसकी शूटिंग की जा रही है। बता दें कि राका से जुड़ी लगातार कोई न कोई दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है और अब जो अपडेट मिली है, उसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, आइए बताते हैं।
Raaka Movie: राका में अल्लू अर्जुन का होगा ट्रिपल रोल
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, इस फिल्म का ऐलान जब से किया गया है, तभी से फैंस और दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है, और जिस तरह की अपडेट फिल्म से जुड़ी आ रही है, उसे सुन दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक राका मूवी में अल्लू अर्जुन इस फिल्म में सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन किरदारों में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन राका फिल्म में तीन किरदार निभाने वाले हैं, उनका एक किरदार पिता का होगा और दो किरदार बेटों का। यानी कि पिता और दो बेटों ये तीनों ही किरदार अल्लू अर्जुन निभाएंगे। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि इन तीन किरदारों में एक किरदार उनका नेगेटिव भी होगा, यानी कि अल्लू अर्जुन ही फिल्म में विलेन भी बनेंगे। राका से जुड़ी आई इस खबर ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है।
Also Read –Race 4 Cast: क्या फाइनल हो गई रेस 4 की कास्ट? आमिर खान समेत ये एक्टर्स आएंगे नजर
राका में नजर आएंगी बेहतरीन स्टार कास्ट
राका मूवी में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, हालांकि ऑफिशियल तौर पर सिर्फ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के नाम का ऐलान किया गया है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। अल्लू और दीपिका पादुकोण के साथ ही इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। अभी हाल ही में खबरें आईं थीं कि साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी भी इस फिल्म में शामिल हो गईं हैं, जो नेगेटिव रोल ही अदा करेंगी।
राका में नजर आ सकता है ये हॉलीवुड एक्टर
फिल्म ‘राका’ को लेकर ऐसी चर्चाएं भी हैं कि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो खूंखार विलेन का रोल प्ले करेंगे, लेकिन अब तक मेकर्स की ओर से इस पर पक्की मुहर नहीं लगाई गई है।
कब रिलीज हो सकती है अल्लू अर्जुन की राका
अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म राका का निर्देशन एटली कुमार कर रहें हैं। फिल्म में तगड़े एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं, जिसे आज तक दर्शकों ने एक्सपीरियंस नहीं किया होगा। सन पिक्चर्स द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। जहां तक है अल्लू अर्जुन की राका अगले साल दिसंबर महीने तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।









