Hanuman Ansh Box Office Collections: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हनुमान अंश, तीसरे हफ्ते जबरदस्त कमाई जारी

Facebook
X
WhatsApp

Hanuman Ansh Box Office Collections: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म “हनुमान अंश” 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, फिल्म को रिलीज हुए तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है, जी हां! 26 अगस्त को इतनी बड़ी फिल्म टॉक्सिक रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद भी हनुमान अंश फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है। फिल्म ने तीन हफ्तों में अपने बजट से अधिक कमाई कर ली है और इस तरह यह बॉक्स ऑफिस (Hanuman Ansh Collections) पर हिट साबित हुई।

Hanuman Ansh Box Office Collections: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरुआत की थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपए से अपना खाता खोला था, वहीं पहले हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन कुल 89 लाख रुपए रहा। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं किया, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46 लाख रुपए कमाए, वहीं तीसरे हफ्ते इस फिल्म ने धमाल मचा दिया, जी हां! तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में तेजी से उछाल आया, तीसरे हफ्ते इस फिल्म का कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपए रहा, इस तरह तीन हफ्तों में फिल्म का कुल कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपए हो गया है।

Also Read –Race 4 Cast: क्या फाइनल हो गई रेस 4 की कास्ट? आमिर खान समेत ये एक्टर्स आएंगे नजर

फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपए (Hanuman Ansh Budget) है, ऐसे में यह एक बड़ी हिट साबित हो चुकी है। दो हफ्ते सुस्त रहने के बाद तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। बताते चलें कि इस फिल्म में चंदन आनंद, शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने अभिनय किया है। विशाल चतुर्वेदी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, यही वजह है कि तीसरे हफ्ते दर्शक इस फिल्म को देखने थिएटरों में पहुंच रहें हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें