Lucknow Airport Fire: यूपी की राजधानी (Lucknow) में आज मंगलवार को बहुत बड़ा हादसा होने की खबर सामने आयी है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम (Labour Room) में भीषण आग (Fire) लगने से बड़ा हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी (Airport Security) और सरोजिनी नगर पुलिस (Sarojini Nagar Police) मौके पर मौजूद हैं।
Lucknow Airport Fire: आग बुझाने का प्रयास जारी
आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की 7 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल लेबर रूम में लगी आग को बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
Also Read –OTT Releases This Week: इस हफ़्ते ओटीटी पर क्या नया रिलीज़ होने वाला है जानिए
मौके पर सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौजूद
चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, सरोजिनी नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।
फिलहाल आग लगने की घटना को लेकर दी गई जानकारी में आग के पीछे का कारण और इससे हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की 7 गाड़ियों की सहायता से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया रहा है।








