Budaun News: गोदाम की छत पर काम करते समय करंट से गई मजदूर की जान, परिवार में मचा कोहराम !

 Budaun News: गोदाम की छत पर काम करते समय करंट से गई मजदूर की जान, परिवार में मचा कोहराम !
Facebook
X
WhatsApp

 Budaun News: जिला बदायूं , उसावां ब्लॉक के अकबरपुर में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। हरेराम गुप्ता के गोदाम की छत पर छिड़काव का काम कर रहे प्रमोद यादव अचानक पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काम के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर

जानकारी के अनुसार, उसावां निवासी प्रमोद यादव गोदाम की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से हो गया। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोदाम परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाईटेंशन लाइन को लेकर लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई। लोगों ने ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

लोकेशन- अकबरपुर ( बदायूं )
रिपोर्टर: प्रदीप कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें