Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को अपना बाबू कहा है। और इसके साथ ही उन्होंने अक्षरा सिंह की माता जी को अपनी भाभी और उनके पिता को अपना भइया कहा है। पवन सिंह ने माफी भी मांगी है, उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। तो वहीं इन सबके बीच पवन सिंह राइज एंड फॉल सीजन 2 में गए हैं। जहाँ पर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
Pawan Singh News: पवन सिंह ने एलिना राय को दिया राइज एंड फॉल सीजन 2 में मूवी का ऑफर
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा बने हैं। पवन सिंह के आने से शो की टीआरपी एक अलग लेवल पर देखने को मिल रही है। तो वहीं राइज एंड फॉल सीजन 2 का एक प्रोमों जारी किया गया है। जिसमें पवन सिंह राइज एंड फॉल सीजन 2 में गए हैं। जिसके बाद बेसमेंट से लेकर पेंट हाउस तक का माहौल बदल गया है। पवन सिंह के आने की वजह से सोनम काफी खुश हुई हैं। क्योंकि पहले भी वो पवन सिंह के साथ काम कर चुकी हैं और उनको सपोर्ट करती हुई नजर आई हैं। इसके साथ ही पवन सिंह ने शो में जाते ही पूरा माहौल बदल दिया है।
पवन सिंह ने पेंट हाउस में विदेशी मैडम यानि एलिना को फिल्म करने का ऑफर दिया है। उन्होंने तेज प्रताप यादव का नाम लिया। जैसा कि सभी को पता है कि एलिना को तेज प्रताप यादव ने पहले ही फिल्म करने का ऑफर दिया था। एलिना को पवन सिंह ने वो याद दिलाया है, जिसपर एलिना ने कहा कि तेज प्रताप यादव बस अपने वादे को याद रखें। चलिए जानते हैं, पवन सिंह के आने की वजह से राइज इंड फॉल सीजन 2 में क्या नया देखने को मिलेगा।









