Delhi Student Dies by Fire: 12वीं की छात्रा ने स्कूल में क्यों लगाई खुद को आग? मौत के बाद 3 पन्नों के सुसाइड नोट से खुलेंगे राज!

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Student Dies by Fire: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की आग लगने से मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल थी। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस समेत कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई केमिकल (Chemical) या पेट्रोल (Petrol) लेकर स्कूल आई थी। हालांकि, बोतल में वास्तव में क्या था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Delhi Student Dies by Fire: गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली छात्रा

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली। (Delhi Student Dies by Fire) घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ क्राइम सीन टीम (Crime Scene Team) और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को भी मौके पर भेजा गया।

Also Read –UP News: नौगढ़ ब्लॉक सभागार में विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों को बताए निःशुल्क कानूनी सहायता के अधिकार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरुआती जांच शुरू की और छात्रा के स्कूल बैग (School Bag) की भी तलाशी ली। इस दौरान बैग से कुछ सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की बात

बताया जा रहा है कि छात्रा के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है। (Delhi Student Dies by Fire) हालांकि, इस नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामान के साथ घटनास्थल से मिले दूसरे साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है।

परिवार की ओर से छात्रा की उम्र 17 साल बताई गई है। घटना के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा स्कूल में किस तरह पहुंची और उसके साथ मौजूद सामान से जुड़ी परिस्थितियां क्या थीं।

Also Read –Neeraj Faridpuria Arrested: हिमांशु भाऊ के साथ पकड़ा गया नीरज फरीदपुरिया! 70 से ज्यादा गोलियों वाली हत्या से एल्विश केस तक नाम

पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। छात्रा की मौत के बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच में घटनास्थल, छात्रा के स्कूल बैग से मिले सामान और कथित सुसाइड नोट को अहम माना जा रहा है। मामले से जुड़े बाकी तथ्यों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें