Sultanpur News: सुल्तानपुर की अधिवक्ता खुशबू सिंह की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटी घायल; अधिवक्ता समाज में शोक !

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता खुशबू सिंह का दुखद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह सुल्तानपुर से अपने घर जोगापुर (प्रतापगढ़) जा रही थीं। इसी दौरान कोहड़ौर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। हादसे में उनके पति एडवोकेट कुलदीप सिंह और उनकी बेटी भी घायल हो गए हैं। घटना की खबर से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोहड़ौर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को अधिवक्ता खुशबू सिंह अपने पति कुलदीप सिंह और बेटी के साथ सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ स्थित अपने घर जोगापुर जा रही थीं। इसी दौरान कोहड़ौर के पास पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में खुशबू सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटी घायल हो गए।

अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

खुशबू सिंह के असामयिक निधन की खबर से सुल्तानपुर के अधिवक्ताओं और परिचितों में शोक व्याप्त है। साथी अधिवक्ता के निधन से न्यायालय परिसर से जुड़े लोगों में दुख का माहौल है। इस कठिन समय में सभी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

घायल पति और बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

इस दुखद घटना के बाद दिवंगत अधिवक्ता के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही, घायल एडवोकेट कुलदीप सिंह और उनकी बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

जिला- सुल्तानपुर
संवाददाता- श्रीनाथ शुक्ला

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें