Barabanki News: दिनांक 04.11.2026 की रात्रि में थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा ग्राम दुल्हदेपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बिना नम्बर की स्कूटी सवार दो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी अभिषेक की हथेली में गोली लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया।
नाम पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राहुल दीक्षित पुत्र स्व0 अनिल दीक्षित निवासी ग्राम वाड़ी थाना सिद्धौली जनपद सीतापुर (25 हजार रूपये इनामिया)
2. सौरभ कुमार वर्मा पुत्र संजय कुमार वर्मा निवासी गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी (15 हजार रूपये इनामिया)
बरामदगी
1. 01 अदद अवैध तमंचा, 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस
2. 01 अदद तमंचा, 12 बोर व मय एक जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस
3. एक अदद बिना नम्बर स्कूटी रंग काली









