Hamirpur Murder: हमीरपुर में युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, जंगल में मिला 22 वर्षीय हरीशचंद्र का शव; आरोपी फरार !

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur Murder: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मझगवां थाना क्षेत्र के जंगलों में एक 22 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरीशचंद्र पुत्र महिपत पाल, निवासी गोहानी के रूप में हुई है। वह रविवार शाम से घर से लापता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026 11 03 at 3.34.35 PM

जंगल में पड़ा मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक, हरीशचंद्र रविवार शाम से अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर जंगल में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव हरीशचंद्र का है।

युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

टीमों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सके।

WhatsApp Image 2026 11 03 at 3.34.56 PM

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे निशान मिले हैं। पुलिस को तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, इस वारदात के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टर- जीतेन्द्र कुमार हमीरपुर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें