बॉलीवुड एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से हुआ निधन, उन्होंने ट्विटर के जरिए दी जानकारी .

Facebook
X
WhatsApp

पिया बाजपेयी ने आज सुबह अपने भाई की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वह उनके लिए वेंटिलेटर सपोर्ट का इंतेजाम करने में लगी थी. लेकिन वह अपने भाई के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट का इंतेजाम नहीं कर पाई. उन्होंने ट्विटर पर अपने भाई के निधन की जानकारी दी. पिया ने ट्वीट कर लिखा,”मेरा भाई अब नहीं रहा.”

भाई के निधन की जानकारी देने से दो घंटे पहले उन्होंने ट्विट कर उनके वेंटिलेटर सपोर्ट के लिए मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा था,” मुझे उत्तर प्रदेश के जिला फर्रूखाबाद के कायमगंज ब्लॉक में बहुत जल्दी मदद की जरूरत है.. एक वेंटिलेटर बेड चाहिए… मेरे भाई मर रहा है… इसके बारे में कोई जानकारी देकर मदद करे…”

पिया बाजपेयी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा,”अगर आपको पता चले तो कृप्या कॉल करे… हम लोग पहले ही से टूट गए हैं.”

पिया बाजपेयी ने साल  2008 में तमिल फिल्म ‘पोई सोल्ला पोरोम’ से अपने सिनेमा सफर की शुरुआत की. युवा अभिनेत्री ने अजित की ‘एगन और जिवा की ‘को’ में अपने किरदार से पॉपुलरैटी हासिल की.  पिया ने तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्में की हैं.  पिया बाजपेई को आखिरी बार साल 2018 में तमिल-मलयालम द्विभाषी ‘अभियुम अनुवुम’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था. जिसे विजयलक्ष्मी ने डायरेक्ट किया था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें