बाराबंकी : ओम प्रकाश ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए ठोकी ताल, मठाधीश बेहाल

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत गंगौला से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गये ओमप्रकाश वर्मा ने क्षेत्र के मठाधीशों की नींद हराम कर दी है। मठाधीशों को चुनावी समीकरण बिगड़ते दिख रहे है आपको बात दें कि ओमप्रकाश वर्मा के परिवार का दशकों से समाज सेवा और राजनीति सरोकार में क्षेत्र में विशेष स्थान रहा है गंगौली में प्रधान बनने को लेकर सदस्य जिला पंचायत पद पर पिछली पंचवर्षीय में इनका कब्ज़ा रहा है ओमप्रकाश के पिता रामशंकर वर्मा तहसील फतेहपुर नगर के सम्मानित व्यापारियों में सुमार है और भारतीय जनता पार्टी के लिए वर्षों से कार्य कर रहे है वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से पिछड़ा वार्ड के जिला इकाई के उपाध्यक्ष भी है और वर्तमान बछरावां रायबरेली विधायक रामनरेश रावत के साथ साथ कुर्सी विधानसभा साकेंद्र प्रताप वर्मा के बहुत करीबी माने जाते है

दरअसल राम शंकर वर्मा एक अच्छे व्यापारी के साथ साथ एक अच्छे समाजसेवी भी है राजनीति में दुर्दशी सोच रखने के कारण उनकी विदुत्ता का लोग लोहा मानते है ओमप्रकाश वर्मा के चुनाव मैदान में आने से चुनावी गलियारों में प्रमुख पद को लेकर चुनावी चर्चा तेज हो गयी है क्षेत्रवासिओं का मानना है कि ओमप्रकाश का ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय है क्योंकि क्षेत्र में अपने पिता के साथ साथ ओमप्रकाश वर्मा भी खासा लोकप्रिय हैं ऐसे में क्षेत्रवासी भूपेंद्र वर्मा का कहना है कि इनकी लोकप्रियता से विपक्षी मठाधीशों की नींद हराम है खैर यह तो गर्भ में है यह चुनावी ऊँट किस करवट बैठता है और प्रमुख पद सीट किसके पक्ष में जाती है ओमप्रकाश वर्मा के चुनावी मैदान में आने के मौसम के साथ साथ चुनावी तापमान भी बढ़ता नजर आ रहा है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें