परिवार वालों ने आपत्तिजनक हालत में देखा प्रेमी युगल को फिर ,परिवार वालों ने दोनों की मंदिर में करा दी शादी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव भठही बाबू में शुक्रवार शाम को प्रेमिका के घर आत्तिजनक हालत में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने धर दबोचा. पहले प्रेमी की पिटाई की, फिर दोनों के परिजनों को बुलाकर मंदिर में शादी करा दी. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई. वहीं पुलिस ने दोनों बालिगों का बयान दर्ज किया गया है. इस दौरान गांव में जमकर हंगामा होता रहा.

. जानकारी के मुताबिक भठही बाबू निवासी एक युवक का गांव की ही रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात प्रेमिका के घर में दोनों थे. इसी बीच उनको इसकी भनक लग गई. दोनों के आपत्तिजनक अवस्था में मिलने पर ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की पिटाई की फिर परिजनों को बुलाया. बाद में माता-पिता व संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में गांव में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रात में प्रेमी लड़की से मिलने उसके घर आ गया था. इस दौरान इसकी भनक लड़की की मां को लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए. शादी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को अपने अभिरक्षा में थाने ले जाकर चली गई.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें