बाराबंकी : फांसी पर लटकी मिली पत्नी, एडीओ पंचायत और परिवार पुलिस हिरासत में

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बाराबंकी शहर कोतवाली के सत्यप्रेमी नगर में एडीओ पंचायत सूरतगंज की पत्नी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। शव घर में फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी है जिसमें एडीओ पंचायत, उसके भाई, और माता-पिता को नामजद किया। एडीओ पंचायत व उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रामनगर थाना क्षेत्र के मीतपुर निवासी गिन्नी लाल की पुत्री पूजा का विवाह वर्ष 2013 में पंचायती राज विभाग में तैनात अभय शुक्ला से हुआ था। अभय शुक्ला शहर के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले में रहते हैं। मौजूदा समय में शुक्ला एडीओ पंचायत सूरतगढ़ में तैनात हैं, इसके साथ ही उनके पास पंचायती राज विभाग बाराबंकी में पटल प्रभारी का भी चार्ज है। पूजा के भाई राजेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान कर रहे थे।

बीते दिनों अभय शुक्ला व उनके परिजन 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही वह कह रहे थे कि तुम्हारे मायके में भाई के पास जो दो इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री है उसमें से एक मुझे दे दो। राजेश ने बताया कि शनिवार की शाम को छोटा भाई विवेक बहन से मिलने आया था। इस दौरान उसने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी।

राजेश त्रिवेदी ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके बहनोई अभय कुमार शुक्ला, उसकी मां  माया शुक्ला, उसके भाई अमित कुमार शुक्ला, बहन गुड़िया और  उसके पति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने उसकी बहन पूजा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

उधर, बहन की मौत की खबर सुनने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने एडीओ पंचायत के घर में जमकर हंगामा भी किया। कमरे में मौजूद सामान को भी तोड़फोड़ की। इस मामले को लेकर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है। एडीओ पंचायत अभय शुक्ला और उनके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें