इटावा : पुलिसकर्मियों के विदाई समारोह में मास्क नदारद, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना संक्रमण  की विभीषिका का व्यापक असर बना हुआ है. कोरोना महामारी के बाबत उत्तर प्रदेश  में सख्ती से लागू किए गए कर्फ्यू के बीच आपने मास्क न लगाने पर लोगों को मुर्गा बनाते हुए या उठक-बैठक करवाते पुलिसवालों की तस्वीरें जरूर देखी होंगी. अब खबर के साथ लगी तस्वीर पर भी गौर फरमाएं. यह तस्वीर है कुछ पुलिसकर्मियों की विदाई समारोह की, जिसमें पुलिसवाले बिना मास्क (Mask) के दिखाई दे रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंगका भी उल्लंघन कर रहे हैं.

दरअसल, जब कोतवाल बचन सिंह सिरोही समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया, तब उनके सम्मान में विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया. इस समारोह में पुलिस के सभी अफसर बिना मास्क के थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे. खबर के साथ लगी तस्वीर में लाल कमीज पहने कोतवाल बचन सिंह सिरोही दिख रहे हैं. 21 मई को थाने में इस विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. जहां कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही और सब इंस्पेक्टर बिना मास्क लगाए विदाई समारोह में दिखाई दिए. इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी बिना मास्क के दिखे और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं.

इस नजारे के सामने आने के बाद जनता पुलिस से सवाल कर रही है कि जब जनता नियमों का उल्लंघन करती है तो पुलिस उनका चालान काटती है. अब ऐसे पुलिसकर्मी जो कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो इनका चालान कौन काटेगा. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो बिना मास्क चल रहे होते हैं. 22 अप्रैल से चलाए जा रहे इस अभियान में 22 मई तक 2218 लोगों का चालाना बिना मास्क के रहने की वजह से किया गया है. इनलोगों से 8 लाख 74 हजार 600 रुपये वसूले गए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि कानून का उल्लंघन करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें