सीएम नीतीश कुमार के करीबी पूर्व मंत्री का दावा, 7 लाख की एंबुलेंस 22 लाख में खरीदी

Facebook
X
WhatsApp

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर एंबुलेंस छुपाने के आरोप के मामले का शोर अभी थमा नहीं है तो वहीं प्रदेश में एक और एंबुलेंस घोटाला का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने विधायक और एमएलसी फंड से दिये गए एंबुलेंस में घोटाले का आरोप लगाया है। विक्रम कुंवर ने दावा किया है कि 7 से 8 लाख की एंबुलेंस 21 से 22 लाख में खरीदी गई है। इस मामले का दस्तावेज दिखाते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से जांच की मांग की है। विक्रम कुंवर ने यह दावा किया है कि ये एंबुलेंस गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस से खरीदने की जगह किसी अन्य संस्था से खरीदी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें