गोरखपुर: खेलने के लिए गई तीन बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, SSP ने कहा- सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तीन बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दरअसल, तीन मासूम बच्चियां 02 जून की सुबह घर से खेलने के लिए बगीचे में गईं थीं। लेकिन दोपहर 01 बजे तक जब वो वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तीनों को काफी तलाश, लेकिन कहीं पर उनका कुछ पात नहीं लगा।

बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलते ही गोरखपुर जिले के एसएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे । एसएसपी ने मामले की गंभीरता दिखाते हुए बच्चियों की बरामदगी को लेकर कई थानों की पुलिस टीम को लगाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गुमशुदा बच्चियों का पता लगाने को लेकर 25 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है। बता दें कि गांव में पोखरों की भी तलाश की जा रही है।

आपको बता दे कि यह मामला गोरखपुर जिले के रुद्रपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी दुर्गेश की सात साल की बच्ची शिवानी, वासुदेव की दस वर्षीय बेटी रोशनी और दुर्विजय की पांच साल की बच्ची नैंसी एक साथ ही बुधवार की सुबह दस बजे गांव के बगीचे में खेलने के लिए गईं थीं। लेकिन 01 बजे तक वापस नहीं आईं।

इसपर घरवालों ने काफी तलाश की। शाम में चार बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्चियों की तलाश में जुटी खजनी पुलिस सूचना पर खजनी पुलिस तलाश में जुट गई और फिर अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। अफसरों को जानकारी हुई तो खुद एसएसपी बुधवार की रात में गांव में पहुंच गए। पुलिस ने अनहोनी की आशंका पर गांव के आसपास के पोखरों में गोताखोर की मदद से तलाश कराई है लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।

बच्चियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। एसएसपी ने कहा, ‘बच्चियों की सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें