गलती से युवती ने निगल लिया इस फल का बीज, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

आखिर क्या कोई फल किसी की जान ले सकता है? सुनने में ये बात थोड़ी अजीब तो लगेगी लेकिन असम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 16 साल की लड़की ने लीची खाई। लेकिन तभी अचानक गलती से उसने लीची के अंदर के बीज को भी निगल लिया। इसके बाद उनके गले में दिक्कत हुई। जब तक घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक लड़की ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल असम के जोरहाट जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में एक दुकान पर लीची का फल दिखा। वो उसे खरीदकर सीधे घर पहुंचे। उनकी बेटी को लीची बहुत पसंद थी ,उसने तुरंत उसे खाना शुरू कर दिया, लेकिन तभी अचानक गलती से उसने लीची के अंदर के बीज को भी निगल लिया। वो बीज जाकर उसके गले में फंस गया, जिस वजह से उसको सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

कुछ देर तो परिजनों ने बीज को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। लड़की की सांस तेजी से फूलती जा रही थी। आनन-फानन में वो उसे टीओक एफआरयू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे जब भर्ती करके इलाज शुरू किया, तो पता चला कि उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी।

वही लड़की के पिता जितेन बोरा के मुताबिक बीती शाम को अपने घर वालों के लिए लीची लेकर काकाजन सोनारी स्थित अपने गांव पहुंचे थे। तभी एक लीची का बीज गलती से बेटी ने निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। जब तक उसे भर्ती करवाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की की उम्र 16 साल थी और वो 10वीं पढ़ती थी। ऐसे में उसके जाने से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें