रायबरेली: सपा नेता के बेटे की गुंडई, सरेराह युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के रायबरेली से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामनें आया है़। यहां एक लोडर गाड़ी की सपा विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की कार से भिड़ंत हो गई। इससे आपा खोए सपा नेता के पुत्र ने साथी के साथ मिलकर लोडर गाड़ी के ड्राइवर को सरेराह जमकर पीटा। आरोप तो ये भी है़ कि पिटाई में पीड़ित के कान में चोट आई और उसने एक कान से सुनना बंद कर दिया है़।

बताया जा रहा है़ कि भिड़ंत के बाद पीड़ित ने आरोपियों से कहा भी कि जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर दूंगा लेकिन आरोपियों ने कहा खून का बदला खून से लिया जाएगा, नुकसान की भरपाई तो करवा ही लूंगा और ये कहकर पीड़ित को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।  जानकारी के अनुसार सपा नेता के बेटे और उसके साथियों द्वारा की जा रही पिटाई का वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है़।

बताया जा रहा है़ कि जिले महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जमादार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी रामचंद्र यादव पुत्र रामनरेश यादव सोमवार को अपनी लोडर गाड़ी यूपी 33 AT 8597 से ड्राइवर के साथ कृषि रक्षा इकाई महाराजगंज से धान का बीज लेकर शिवगढ़ कृषि रक्षा इकाई गए थे। वहां से वापस लौटते समय शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास साइकिल सवार के आ जाने पर ड्राइवर ने गाड़ी दाएं तरफ काटा। ठीक उसी समय एक कार लहराते हुए आई और लोडर के ठीक सामनें आ गई जिसमें दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें