पुलिस को कॉल कर पीएम मोदी को मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की फोन कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खजूरी खास थाने की पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 22 साल के सलमान ने पुलिस के पास एक फोन किया था, जिसमें उसने कहा कि ‘मुझे मोदी को मारना है’। इसके बाद खजूरी खास थाने की टीम ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस पर पता चला कि वो पहले भी जेल जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही वो बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वो फिर से जेल के अंदर जाना चाहता है, जिस वजह से उसने ये फोन कॉल किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी अभी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पीएम को धमकी देने का ये कोई पहला मामला नहीं है। जनवरी में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जहां एक शख्स ने पुलिस के पास फोन करके पीएम मोदी को मारने वाले को इनाम के तौर पर 30 करोड़ देने की बात कही थी। हालांकि बाद में पुलिस ने पिंटू सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जो पेशे से कारपेंटर है। जांच में पुलिस को पता चला कि वो मानसिक रूप से बीमार है और उसका एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें