Twitter से आर-पार के मूड में मोदी सरकार, नए आईटी नियमों को लेकर भेजा फाइनल नोटिस

Facebook
X
WhatsApp

देश में बनाए नए आईटी नियमों को लेकर जहां गूगल ने साफ कर दिया कि वो इस नए रूल्स के मुताबिक काम करेगी। वहीं ट्विटर ने इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है, जिसके बाद भारत सरकार ने नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए ट्विटर को शनिवार (5 जून) को अंतिम नोटिस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक नए नियमों की अनुपालना की देरी करने वाले रवैये को देखते हुए सरकार ने ट्विटर को एक अंतिम नोटिस भेजने का फैसला किया है, जिसमें उन्हें इन आवश्यकताओं का तुरंत पालन करने के लिए कहा गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर सरकार कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होगी।

सरकार की ओर से बनाए गए नए नियम 26 मई से प्रभावी हो गए हैं। अनुपालन के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को दी गई 3 महीने की अवधि भी समाप्त हो गई, जिसके बाद ट्विटर ने अभी तक इन रूल्स को लागू नहीं किया है। बता दें कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, संचार और कानून और न्याय मंत्री की अध्यक्षता में आईटी के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक 4 जून को हुई थी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक आईटी मंत्रालय पैनल जिसमें मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हैं, उनको ट्विटर पर एक ‘अंतिम और दृढ़’ नोटिस भेजने के लिए कहा गया है, जिसमें उन्हें मौजूदा कानून का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं ऐसा ना करने पर कानूनी परिणाम भुगतने के निर्देश दिए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें