माफिया डॉन मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस केस में बाराबंकी पुलिस ने तीन लोगों पर रखा ईनाम

Facebook
X
WhatsApp

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बाराबंकी पुलिस ने इस केस को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें आनंद यादव, मुजाहिर खान और शाहिद पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। बाराबंकी पुलिस ने आनंद यादव और शाहिद पर 25 हजार और मुजाहिद पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया है। तीनों का मुख्तार अंसारी से कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस इन तीनों की तलाश में जुटी हुई है। मुख्तार अंसारी ने पुलिस को अपने दिए गए 161 के बयान में ये स्वीकार किया है कि उसकी साजिश से ही बाराबंकी में एम्बुलेंस की खरीद और रजिस्ट्रेशन कराया गया था।

इससे पहले कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद द्वारा गाठित एसआईटी ने 25 मई को बांदा जेल पहुंच कर दो दिन पूछताछ की थी। मुख्तार इस समय बांदा की ही जेल में बंद है।

पूर्वांचल के माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से 31 मार्च को मोहाली कोर्ट तक पेशी पर लाने और ले जाने में यूपी 41 नंबर की एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया था। इस मामले में गठित एसआईटी ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डाॅ.अलका राय, निदेशक शेषनाथ राय समेत सहयोगी रहे राजनाथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आपको बता दें कि साल 2013 में रजिस्टर्ड एंबुलेंसके संबंध में पुलिस ने मुख्तार अंसारी से पूछताछ की थी। उसका कहना है कि वह उस एंबुलेंस का साल 2013 से ही इस्तेमाल कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मऊ के संजीवनी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर अलका राय पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था। डॉक्टर अलका को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें