जौनपुर : हिन्दू यूवा वाहिनी के अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि ने वाहिनी वालंटियर्स के साथ किया पौधरोपण

Facebook
X
WhatsApp

हिन्दू यूवा वाहिनी के अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि ने वाहिनी वालंटियर्स के साथ किया पौधरोपण हनुमान मंदिर पर पीपल, नीम, आम, जामुन, हरसिंगार आदि के पौधे लगाए, किया प्रेरित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर किया हनुमान चालीसा का पाठ व प्रसाद वितरण शाहगंज/जौनपुर विश्व पर्यावरण दिवस और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर क्षेत्रवासियों को जगरूक किया वहीं संध्या बेला पर हनुमान चालीसा का पाठ कर हिंदू हृदय सम्राट योगी जी के दीर्घ आयु की कामना की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर नगर के भादी चुंगी तिराहा स्थित विशाल हनुमान मंदिर के प्रांगण में हिन्दू यूवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्रीष मोदनवाल, के नेतृत्व में संगठन के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि, वैभव अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीष अग्रहरि आदि ने पीपल, नीम, आम, जामुन, हरसिंगार आदि का पौध रोपण किया और समाज को पौध रोपण के प्रति प्रेरित किया है।

वहीं देर शाम करीब आठ बजे बाहिनी की टीम ने अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में नगर के मध्य स्थित बुढ़वा बाबा श्रीराम जानकी मन्दिर की साफ सफाई कर मन्दिर को सजाया। तत्पश्चात प्रभु के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर भोग लगा उनका पूजन अर्चन किया। उसके बाद सभी ने हिंदुत्व शिरोमणि योगी आदित्यनाथ के लम्बी आयु की प्रार्थना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं प्रसाद वितरण के बाद प्रभू श्रीराम और मारुति नंदन के साथ साथ योगी के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वैभव अग्रहरि,सड्डू अग्रहरि,शुभम गौड़,श्रीश अग्रहरि नीरज अग्रहरि,भुवनेश्वर मोदनवाल,मोनू पंडित,राजेश चौबे,सर्वेश चौरसिया,सुशील सेठ बाघी,लक्ष्य चौबे,सूरज जायसवाल,पवन जायसवाल, राजन अग्रहरि,कृष्णा अग्रहरि,आदित्य अग्रहरि,विकाश,गोरख नाथ बाबा और मोनू पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें