लखनऊ: एसीपी ऑफिस के पास स्टंट करना पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज कर बाइक किया सीज

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ में एडवेंचर के शौकीन बाइकर्स पर उनका शौक भारी पड़ गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बाइक सीज कर ली गई है। ये बाइकर्स रविवार को गोमती नगर स्थित एसीपी कार्यालय के पास बाइक से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान वे खुद के साथ अन्य वाहन सवारों के लिए भी खतरा बने हुए थे लेकिन इन सबसे बेपरवाह वो बिना हेलमेट कार्यालय के बाहर ऊधम काटे हुए थे।

अमर उजाला के फोटोजर्नलिस्ट इमरान जब वहां से निकले तो उन्होंने इन बाइकर्स की तस्वीरें ले ली। जिन्हें अमर उजाला में प्रकाशित किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गोमती नगर अंबेडकर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बाइक सीज करने के साथ ही चालान भी कर दिया है।

बता दें कि स्टंटबाजों के कारण गोमती नगर में लोगों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बाइकों की चपेट में आकर राहगीरों की मौत भी हो चुकी है लेकिन स्टंटबाज हैं कि मानते ही नहीं। वो अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते रहते हैं। स्टंटबाज इस तरह की हरकतें किया करते हैं।

इस दौरान उनके करीब से निकलना किसी भी दोपहिया वाहन चालक के लिए जोखिम भरा होता है ऐसा कई बार हुआ है जब तेजरफ्तार स्टंटबाजों ने संतुलन खो दिया और राहगीरों को गंभीर चोट लग गईं।पुलिस कर्मियों ने सीज की बाइकें। दोनों लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें