यूपी : मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बेटे अखिलेश ने किया था विरोध

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज यानी सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने मेदांता हॉस्पिटल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।

दिलचस्प बात ये है कि उनके बेटे अखिलेश यादव लगातार वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि वह बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था। इस बात के लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

वहीं वैक्सीन लगवाते हुए मुलायम सिंह यादव की तस्वीर सेाशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी बहू अपर्णा यादव  ने भी पिछले महीने लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई थी।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें