वैक्सीन पॉलिसी को लेकर पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को पी. चिदंबरम ने लिया वापस, बोले- मैं गलत था

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज अपने उस बयान को वापस ले लिया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की उनके उस बयान ले लिए आलोचना की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने राज्यों की मांग पर उन्हें वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी थी।

बता दें कि पी चिदंबरम ने अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए जिस पत्र का जिक्र किया है उसे ममता बनर्जी ने 24 फरवरी को पीएम मोदी को लिखा था जिसमें मांग की गई थी कि बंगाल को अपने दम पर टीका लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 21 जून से 18 साल से अधिक की उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्यों की मांग पर ही हमने उन्हें वै्क्सीन खरीदने की अनुमति दी थी। राज्यों को 25 प्रतिशत वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब उसे भी केंद्र सरकार वापस ले रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें