शाहजहांपुर : एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा ?

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के चार सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। मरने वालों में 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है। इस खौफनाक कदम के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज की बात सामने आई है। बता दें कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

यह पूरी घटना शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा इलाके की है।मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश गुप्ता (42) मेडिकल का काम करते थे। सोमवार को मोहल्ले वालों ने जब घर से किसी को बाहर निकलते नहीं देखा तो अंदर जाकर देखा। छत पर परिवार का मुखिया अखिलेश गुप्ता मकान के जाल से लटके हुए मिले। उनकी पत्नी रेशु (40) ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं, 12 साल का बेटा शिवांक (12) खिड़की की ग्रिल से तो 6 साल की बच्ची अर्चिता (6) भी खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई थी।

वही घर के अंदर का नजारा देखकर पड़ोसी दंग रहे गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी वजह निकल कर सामने आ रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

एसपी एस आनंद ने कहा कि आशंका है कि दंपति ने पहले अपने दोनों बच्चों को अलग-अलग फांसी पर लटकाया और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन का मामला है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे आगे कार्रवाई की जायेगी।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें