प्रतापगढ़ : मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान में थाना महेशगंज उप निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव अपने हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान ने एक व्यक्ति के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गयी है। सोमवार को महेश गंज थाने की पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियो की तलाश कर रही थी .इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति महन्थू लाल निवासी परियाँवा थाना महेशगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट – अमरनाथ यादव













