8 जून को बीकेटी बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक

Facebook
X
WhatsApp

दिनांक 8 जून को बीकेटी बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार तिवारी उपाध्यक्ष व संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट ने किया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के कारण तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चेम्बरों के आसपास व तहसील परिसर में गंदगी फैली हुई है जिसका श्रीमान उप जिलाधिकारी द्वारा सफाई करवा कर अधिवक्ताओं के चेंबर व उसके आसपास एवं संपूर्ण तहसील परिसर में सेनेटाइज कराया जाए तथा बीकेटी बार एसोसिएशन के साथ बैठक कर गाइडलाइन जारी करने के उपरांत कोर्ट में विवादित वादों की सुनवाई की जाए जिस संबंध में पूर्व में भी पत्र बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री आशीष कुमार सिंह द्वारा दिया जा चुका है इसलिए बीकेटी बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि उपरोक्त बिंदुओं पर तत्काल कारवाई की जाए उसके उपरांत ही न्यायालयों में कार्य किया जाएगा इस वजह से कोविड-19 महमारी को दृष्टिगत रखते हुए बीकेटी बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता दिनांक 9 जून से 11 जून तक न्यायालय के समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे जिसकी जानकारी बीकेटी बार के महामंत्री आशीष सिंह द्वारा दी गई।

WhatsApp Image 2021 06 08 at 6.48.28 PM 1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें