पारस हॉस्पिल में मरीजों की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा – यूपी की भाजपा सरकार खुद पर दर्ज करे एफआईआर

Facebook
X
WhatsApp

आगरा जिले के पारस हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल के दौरान हुई 22 लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। हॉस्पिटल में हुए हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। साथ ही, इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल में 22 लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है। दिवंगतों को श्रद्धांजलि! ये घटना उत्तर प्रदेश की ‘चिकित्सा व्यवस्था’ पर एक बड़ा धब्बा है। शासन-प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है। उप्र की भाजपा सरकार अब अपने खिलाफ FIR करे।’ इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है।

दरअसल, आगरा जिले के ‘श्रीपारस अस्पताल’ में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के सामने आने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है, वहीं संचालक के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। सरकार की ओर से आदेश दिया गया है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। अस्पताल को सीज करने के बाद मरीजों को दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा है।

दरअसल, अस्पताल के मालिक डॉ. अरिन्जय जैन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कुछ लोगों से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हुई थी। हो सकता है कि कि उसी की वजह से 22 लोगों की जान गई हो। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे पर डॉ. अरिन्जय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘वीडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें