पति ने सालभर में बनाया 21 बच्चों की मां, 100 बच्चे का बाप बनने का है टारगेट

Facebook
X
WhatsApp

मां-बाप बनना दुनिया के हर कपल का सपना होता है. बच्चे के आने के बाद कपल का रिश्ता और मजबूत हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो किसी सनक जैसे मालूम होते हैं. अब जिस कपल की बात हम कर रहे हैं इस कपल ने 100 बच्चों का टारगेट रखा है. इसमें से एक साल के अंदर उन्होंने 20 बच्चों के मां-बाप बनने का कारनामा कर लिया है. अब आगे 80 बच्चों की प्लानिंग कर रहे हैं.

23 साल की क्रिस्टीना ने बेहद अमीर शख्स से शादी की. खुद से दोगुने उम्र के शख्स से प्यार हो जाने के बाद क्रिस्टीना ने शादी कर ली, जिसके बाद कई लोगों ने उसे गोल्ड डिगर भी कहा. अब क्रिस्टीना साल भर में 20 बच्चों की मां बनकर उनकी देखभाल में बिजी हो गई हैं. इस कपल का आगे 80 बच्चे और पैदा करने का टारगेट है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर एक साल में 20 बच्चे कैसे पैदा किये जा सकते हैं? तो आपको बता दें कि इसके लिए अरबपति कपल ने सरोगेसी का सहारा लिया और इसपर एक करोड़ 44 लाख रुपए खर्च कर दिया.

100 बच्चों का है टारगेट

क्रिस्टीना का पूरा दिन अपने बच्चों की देखभाल में बीत जाता है. 20 बच्चों का ख्याल रखने के लिए उसके पति ने 16 आया रखी है जो 24 घंटे बच्चों का ख्याल रखती हैं. बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी पर ये कपल सालभर में 70 लाख रुपए खर्च करता है. दरअसल,गालिप मौत से पहले सौ बच्चों का बाप बनना चाहते हैं. इस वजह से सरोगेसी के जरिये अभी तक दोनों 20 बच्चों के लीगल मां-बाप बन चुके हैं. दोनों का आगे 80 बच्चे और करने का प्लान है.
खुद से पैदा कर पाई एक बेटी

क्रिस्टीना भले ही सरोगेसी के जरिये 20 बच्चों की मां बन चुकी है. अभी उसने खुद से सिर्फएक ही एक ही बेटी को जन्म दिया है. इसके बाद मार्च 2020 में उसने पहली सरोगेसी से बेटे की मां बनने का सौभाग्य पाया था. अपने प्लान को डिस्कस करते हुए क्रिस्टीना ने कहा कि गालिप 100 बच्चों का बाप बनना चाहते हैं. इसके लिए पैसे खर्च करने से वो हिचक नहीं रहे हैं.

ऐसे बीतता है दिन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें