महंत नरसिंहानंद सरस्वती का विवादित बयान ,’ ना मैं मास्क लगाता हूं ना कोरोना को मानता हूं’

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस महामारी पर डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद ने विवादित बयान दिया है। कोरोना महामारी को लेकर महंत ने कहा कि यह सरकार का षड्यंत्र है। महंत ने दावा किया कि मास्क लगाकर आपको बीमार बनाया गया है। न मै मास्क लगाता हूं और न कोरोना को मानता हूं। वो यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के विनाश का कारण बन सकती है।

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद गुरुवार को गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग स्थित रमणरेती आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने मथुरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने संतों से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए महंत ने कहा, ‘हर हिंदू को कम से कम 5-6 बच्चे पैदा करने चाहिए। जिस तरह से मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है, उससे महा विनाश हो रहा है। हिंदू को अपनी रक्षा के लिए शस्त्र रखने की भी नसीहत दे दी।’ इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत में करते हुए उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसे सरकार का षड्यंत्र बता दिया। महंत ने कहा कि ‘मास्क लगाकर आपको बीमार बनाया गया है। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है। न मैं मास्क लगाता हूं, न कोरोना को मानता हूं। जिनकी इम्यूनटी पावर कम है, वह लोग मास्क लगाते हैं।’
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार अब ब्रेक लग चुका है। रोज सामने आने वाले नए मामलों में कमी के साथ मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। प‍िछले 24 घंटों की बात करें तो यह आंकड़ा अब 700 से भी कम हो गया है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में आज कोरोना के 642 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,642 रह गई है। आज 1231 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी दर 0.3 फीसदी रह गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें