जौनपुर : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के दौरान बेतहाशा विद्युत कटौती के दृष्टिगत एसडीओ से मुलाकात कर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इमरानगंज सबरहद स्थित निर्माणाधीन पावर हाउस को चालू करने की मांग की है।
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा विद्युत कटौती के विरोध में एसडीओ रोशन जमील से मुलाकात कर शिकायती लहजे में वर्तमान विकट परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया। वही व्यवस्था में सुधार के दृष्टिगत क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन की सप्लाई को यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है। जिसपर एसडीओ रोशन जमीन ने बताया कि निर्माणाधीन सबस्टेशन पर कुछ मशीनें अभी नहीं लग सकी है, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति शुरू होने में समय लग रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उपकरणों को मंगाकर पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से भुवनेश्वर मोदनवाल शिरीष अग्रहरी वैभव अग्रहरी संतोष ओम सेठ रचित चौरसिया बृजेश अग्रहरी धीरज हनी यादव आयुष आदि लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट -पठान अली













