जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर पहुंची शाहगंज कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र बाबूलाल शाहगंज बाजार आ रहा था बड़ा गांव के समीप अनियंत्रित होकर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं गोड़बड़ी बाजार समीप बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर में अंरगू पुर कला गांव निवासी सोनू प्रजापति उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची शाहगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.













