कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

कश्मीर घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं, जिस वजह से अब वो छिपकर जवानों और घाटी के लोगों को निशाना बना रहे। शुक्रवार सुबह आतंकियों ने सोपोर जिले में एक नाका पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि दो आम नागरिकों की भी मौत हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोपोर जिले के आरामपोरा में नाके पर सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात थे। इसी दौरान कुछ आतंकियों ने छिपकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले की चपेट में कुछ नागरिक भी आए, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि दो स्थानीय नागरिकों ने भी जान गंवाई। इस हमले के पीछे लश्कर आतंकियों का हाथ था, जो मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने शोपियां के लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया था। उस दौरान दूर से आतंकियों ने फायरिंग की। जिस वजह से किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें