बारात लेकर दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था दूल्हा, तभी हुई प्रेमिका की एंट्री, बोली- ‘किसी और…’

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई। जिसके बाद वहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दरअसल, 11 जून की शाम दूल्हा सिर पर सेहरा बांधकर बारात लेकर बर्रा के दबौली में दूसरी लड़की से शादी करने के लिए निकलने वाला था। घर पर ढोल-नगाडे़ बज रहे थे। तभी दूल्हे की प्रेमिका ने धमाकेदार एंट्री की।
प्रेमिका को देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। प्रेमिका ने युवक के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और उससे शादी करने पर अड़ गई। प्रेमिका ने उससे कहा कि मैं तुम्हें किसी और का नहीं होने दूंगी। हालांकि, युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

क्या है मामला
यह मामला कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर का है। यहां रहने वाले युवक के गजनेर में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच बीते 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का आरोप है कि 2018 में प्रेमी ने उससे कानपुर देहात के एक मंदिर में शादी की थी। इसके बाद से लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। प्रेमिका जब शादी के लिए दबाव बनाती थी तो परिजनों को मनाने की बात कह कर टाल देता था।

दूल्हे का कॉलर पकड़कर प्रेमिका ने फटकार
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, युवक की दबौली में रहने वाली एक युवती से शादी तय हुई थी। शुक्रवार को युवक की बारात जानी थी, घर पर निकासी की रस्म चल रही थी। युवक दूल्हे की पोशाक में तैयार खड़ा था, तभी दूल्हे की प्रेमिका आ धमकती है और दूल्हे का कॉलर पकड़ कर उसे जमकर फटकार लगाती है। यह नाजारा देखकर वहां पर मौजूद रिश्तेदार और उसके दोस्त हैरान रह जाते हैं।

प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं, लड़की पक्ष को जब पूरे प्रकरण की जानकारी हुई तो वो सकते में आ गए। लड़की पक्ष ने भी शादी से इनकार कर दिया है। उधर, पनकी थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग का मामला था। लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही यदि दोनों पक्ष शादी के लिए राजी होते हैं तो थाने में अवगत कराएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें